कला की महत्ता विज्ञान से कम नही है। कला एवं सौन्दर्य बोध के अभाव मे हमारी सोच वैज्ञानिक हो ही नही सकती है। यह हमे जीवन जीने की कला सिखाती है। समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था इत्यादि का अध्ययन वास्तव मे हमे सम्पूर्णता प्रदान करता है। इतिहास के अभाव में हम अस्तित्वहीन हो जायेगे और साहित्य के बिना हमारा जीवन कुरूपता से भर जायेगा। कला वर्ग की शिक्षा को उद्देश्य पूर्ण एवं सार्थक बनाने के संकल्प के साथ महाविद्यालय की कला संकाय मे उपलब्ध समस्त विषय हेतु अर्ह एवं निपुण प्राध्यापक उपलब्ध है। जिनकी सरल शिक्षा पद्धति एवं उचित मार्ग दर्शन में छात्र/छात्राओं के अध्ययन की समुचित व्यवस्था है। गृह विज्ञान हेतु , विज्ञान हेतु सम्पूर्ण आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों के साथ व्यवस्थित प्रयोगशाला उपलब्ध ळें वर्तमान में महाविद्यालय में कला संकाय मे बी0ए0, एम0ए0 पाठ्यक्रम उपलब्ध है।
NEP Syllabus For U.G Course : https://www.bujhansi.ac.in/dumpost/en/en-nep-syllabus
NEP Syllabus For P.G Course : https://www.bujhansi.ac.in/naac/SYLLABUSNEP.HTML